बच्चा पार्क से भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

स्वतंत्रता दिवस का उल्लास क्षेत्र में चहुंओर दिखाई दे रहा है, राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए लागों के साथ राजनेताओं में भी बडा उत्साह देखा जा रहा है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सासनी में बच्चा पार्क से तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत की।
गुरूवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक अंजुला सिंह माहौर एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिभा कमल माहौर और मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार माहौर ने झंडा फहराकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा बच्चा पार्क से शुरू हुई नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और यूनियन पब्लिक स्कूल की छात्र-छात्राओं के हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से नगर का वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपाईयों ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करते हुए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment