मोती बाजार में हुआ आम वितरण कार्यक्रम

हाथरस। शहर के मोती बाजार में मैंगो जूस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए जरूरतमंदों और आम लोगों के बीच ताजे-मीठे आम बांटे गए।कार्यक्रम के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

आयोजकों का कहना था कि आम न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि गर्मी से राहत और सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। वितरण सुबह से शुरू होकर दोपहर तक चला, जिसमें अरविन्द अग्रवाल,अशोक अग्रवाल, राकेश, सुनील, राजू पंडित, शिवम बंसल, बालमुकुंद दोबारावाल, चन्दन वार्ष्णेय दोबारावाल, राजू पहलवान, प्रदीप वार्ष्णेय आदि शामिल थे।स्थानीय लोग आयोजन से खुश नजर आए और आयोजकों का धन्यवाद किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment