
हाथरस।मानवाधिकार सहायता संघ भारत के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सोनू सिंह ने युवा को संगठन का राष्ट्रीय चेयरमैन बनाया है।पूरन सागर एक अध्यापक हैं और संगठन की स्थापना से ही कार्य कर रहे हैं। समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित पूरन सागर ने संगठन के लिए कई गीत और भारत माता की वंदना लिखी है। यही नहीं इन्होने कई गीतों को अपनी आवाज देकर जनता को मन्त्रमुग्ध भी किया है।। आपको बता दें कि पूरन सागर एक कवि भी हैं, जो अपनी रचनाओं से समाज को एक नई दिशा और दशा से जोड़ने का कार्य करते हैं। पूरन सागर जिलाध्यक्ष से लेकर, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव,महासचिव, प्रवक्ता, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी जैसी जिम्मेदारी निभाकर संगठन को मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान दिया है।पूरन सागर को मानवाधिकार सहायता संघ का सबसे बड़ा सम्मान कर्मबीर रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।












