
हसायन। विकासखंड कार्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्य बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह ने की, जबकि अनुज मिश्र खंड विकास अधिकारी सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विकास खंड कार्यालय सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्य बोर्ड की बैठक में सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं मनरेगा सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की।बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था, जल निकासी, आवारा पशुओं की समस्या तथा किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।। बैठक में अधिकारियों ने सभी विभागों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। धर्मेंद्र पाल सिंह ब्लाक प्रमुख द्वारा क्षेत्र के विकास को लेकर सभी सदस्यों के सुझाव लिए गए हैं। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा तथा विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।। बैठक में सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, धर्मेंद्र पाल सिंह ब्लाक प्रमुख, अनुज मिश्र खंड विकास अधिकारी, प्रेम किशोर एडीओ पंचायत , खेमेन्द्र सिंह जादौन, सचिन ठाकुर , सत्यपाल सिंह, एके सिंह तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।












