
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित शांति भवन आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र द्वारा बी के शांता बहिन एवं प्रसाशन के सानिध्य मै १२ वें योग दिवस के लिए विशेष योगाभ्यास आरम्भ हो गया |
जिला होमियोपथिक अधिकारी अशोक कुमार चौहान द्वारा योग टीचर ज्ञानप्रकाश के निर्देशन मे ब्रह्माकुमारी कुमारी संगठन के सदस्यों के लिए आयोजित विशेष प्रातःकालीन सत्र मैं विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया| जिसमें शशांक, ब्रजाशन, ब्रछासन , शवासन पवन मुक्ताशन, ताड़ासन , अनुलोम विलोम आदि शामिल थे |
इस अवसर पर दाऊ दयाल अग्रवाल , राजू अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, बी के लक्ष्मी , बी के पूजा, बी के वंदना, राजू शर्मा , कमलेश बहिन गजेन्द्र भाई , सरोज , यतेन्द्र सिंह, चंचल , मोनिका , इन्द्रपाल , रजनेश आदि शामिल थे |












