वरिष्ठ पत्रकार दीपेश भारद्वाज की पत्नी सीमा भारद्वाज का निधनःशोकसभा में दी श्रद्धांजलि

हाथरस वरिष्ठ पत्रकार दीपेश भारद्वाज की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा भारद्वाज का गत मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से पत्रकार जगत में भारी शोक की लहर दौड़ गई है। उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।
रामलीला मैदान स्थित प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के कार्यालय पर अध्यक्ष उमाशंकर जैन की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। सभा में पत्रकारों ने दिवंगत की आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।
अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कहा कि अचानक स्वास्थ्य खराब होने और रक्तचाप बढ़ने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने कहा कि ईश्वर के आगे किसी का वश नहीं चलता। जिसकी जितनी आयु निर्धारित होती है, वह उतनी ही सांस ले पाता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शांति का उच्चारण किया।
वरिष्ठ पत्रकार दीपेश भारद्वाज की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा भारद्वाज करीब 47 वर्ष की थीं और उनके आकस्मिक निधन से उनके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वही वह अपने पीछे अपने पति दीपेश भारद्वाज एवं दो पुत्रों को रोते बिलखते छोड़ गई है।
शोकसभा में शोक व्यक्त करने वालों में क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार, राजदीप तोमर, बृजेश मिश्र, शुभम गुप्ता, जिनेंद्र जैन, पुनीत उपाध्याय, आशीष सेंगर, आयोग दीपक, विनीत चैरसिया, उमाकांत पुंढीर, पुलकित जैन, उमाकांत बॉबी, मोनू कुरैशी, शैलेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
वरिष्ठ पत्रकार दीपेश भारद्वाज की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा भारद्वाज के आकस्मिक निधन पर दैनिक लालसा परिवार ने भी भारी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment