राजेन्द्र लोहिया स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में गाढे सफलता के झंडेविद्यालय की छात्रा खुशी सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में किया टाॅप

 

हाथरस सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर के प्रांगण में उत्सव का माहौल छा गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्र। दर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है परीक्षा परिणामों में खुशी सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में ही नहीं बल्कि जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है। खुशी की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में मन्थन गुप्ता ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, जबकि शुभ जैन 96 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में तृतीय स्थान पर रहे।घ्परिणाम की मुख्य विद्यालय के शीर्ष तीन छात्र 96 प्रतिशत से अधिक अंक लाने में सफल रहे। शीर्ष तीन के अतिरिक्त 8 अन्य विद्यार्थियों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खुशी का परिणाम घोषित होते ही बच्चे खुशी से झूम उठे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने कहा कि यह दिन हमारे राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर परिवार के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि संकल्प दृढ़ हो और परिश्रम ईमानदारी से किया जाए, तो सफलता के शिखर तक पहुँचने से कोई नहीं रोक सकता। सबसे पहले मैं खुशी सिंह (98.2 प्रतिशत), मन्थन गुप्ता (96.2 प्रतिशत) और शुभ जैन (96 प्रतिशत) को उनकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए बधाई देता हूँ। साथ ही उन सभी 8 विद्यार्थियों को भी साधुवाद देता हूँ जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। आपकी यह सफलता केवल आपकी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि यह हमारे शिक्षकों के समर्पण और आपके माता-पिता के त्याग का प्रतिफल है।
उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से मानता आया हूँ कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिससे हम समाज और राष्ट्र की दिशा बदल सकते हैं। पालिका अध्यक्ष के रूप में जनसेवा करते हुए मैंने जो अनुभव प्राप्त किए, उनके आधार पर मैं कह सकता हूँ कि एक अनुशासित छात्र ही आगे चलकर एक जागरूक नागरिक बनता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंध तंत्र ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय हमेशा से ही अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment