अयोध्या में हुए हादसे में सिकंदराराऊ के एक युवक की मौत ,दूसरा गंभीर

दोनों युवक मशीन से सड़क की कर रहे थे सफाई:तेज रफ्तार ट्रक ने मशीन में मारी टक्कर

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नीरजा गोकुलपुर निवासी 10, 12 युवक जो कि अयोध्या में संविदा पर मजदूरी करते थे। इनमें से दो युवक मंगलवार की सुबह मशीन से सड़कों पर सफाई कर रहे थे। ट्रक द्वारा मशीन में टक्कर मारने के बाद एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ मशीन चला रहा गांव का ही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई हॉस्पिटल लखनऊ इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना के बाद मृतक तथा घायल के परिजन अयोध्या के लिए रवाना हो गए। इस दर्दनाक हादसे से परिवार समेत पूरे गांव में मातम पसर गया है ।
बताया जाता है कि गांव नीरजा गोकुलपुर के 10 ,12 लड़के अयोध्या में संविदा पर जाकर के विभिन्न तरह के कार्य कर रहे हैं । मंगलवार की सुबह सफाई मशीन चला रहे 25 वर्षीय अजय कुमार पुत्र रामविलास तथा 24 वर्षीय बृजेश पुत्र करतार सिंह को तेज गति से आ रहे ट्रक ने मशीन में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया । जहां की चिकित्सकों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया ।जबकि उसके साथ मशीन चला रहे बृजेश को गंभीर अवस्था में पीजीआई लखनऊ भेजा गया है । बतादे कि मृतक अजय कुमार के पास एक पुत्र तथा एक पुत्री है तथा वह काफी दिन से अयोध्या में काम कर रहा था। गांव के एक युवक की मौत तथा दूसरे के गंभीर घायल होने से पूरे परिवार समेत गांव में मातम पसर गया । परिजन सूचना पाते ही अयोध्या तथा लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया की देर रात तक अजय का शव पोस्टमार्टम होकर गांव में आ सकता है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment