
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव महामई सलावत नगर में नामजदों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव महामई सलावत नगर निवासी पीड़िता सरिता कुमार पत्नी राजेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके गांव के ही विशाल कश्यप पुत्र जीत कश्यप व अन्नू कश्यप पुत्र राजेंद्र कश्यप ने बिना वजह गाली गलौज करते हुए आए। पीड़िता ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।












