
सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृतपुर असदपुर में बारातियों को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा के मौहल्ला नगला लाला ईदगाह रोड ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह क्षेत्र के गांव कुंदनपुर से बारात में क्षेत्र के गांव अमृतपुर असदपुर गए थे। देर रात्रि को बारात चढ़ रही थी। तभी गांव अमृतपुर असदपुर निवासी अजीत कुमार पुत्र रामनरेश सिंह,संजय कुमार पुत्र प्रेमपाल, गौरव कुमार पुत्र हरिश्चंद्र, राजकुमार पुत्र चरन सिंह गाली गलौज करते हुए आए तथा पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ित व उसके साथी प्रिंस गौतम पुत्र भजनलाल निवासी नगला रानी थाना हाथरस गेट, सनी पुत्र कुंवरपाल निवासी मौहल्ला नगला शीशगर के साथ मारपीट कर दी। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।











