
सिकंदराराऊ । एन एच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव पहाड़पुर के समीप सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतज़ार कर रहे तीन लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी । हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में जारी है। घायल युवक की बहन ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
पूजा देवी पत्नी व गोविंद सिंह निवासी गांव नहचल कजरोठ थाना इगलास जनपद अलीगढ़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 3 मई की दोपहर 3 बजे करीब उसका भाई सूरज कुमार अपने दोस्त बृजगोपाल के साथ गांव पहाड़पुर के निकट निकट सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था । वहां पहले से मौजूद लोकेश सिंह से बातचीत करने लगे। तभी तेज गति से सिकंदराराऊ की ओर से आ रही एक कार ने तीनों में टक्कर मार दी । हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तीनों युवकों का इलाज अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









