
सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में एक देवर ने अपनी भाभी एवं भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव फिरोजपुर निवासी रिंकू शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 4 मई की रात्रि 11 बजे करीब उसके भाई बॉबी शर्मा ने गाली गलौज कर पीड़ित की पत्नी छाया के साथ मारपीट कर दी। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने पीड़ित को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












