
सिकंदराराऊ । एन एच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के समीप सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतज़ार कर रहे दो मित्रों को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी । हादसे में दोनों मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में जारी है। घायल युवक की मां ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
रामवती पत्नी वीरपाल सिंह निवासी खंडवार थाना विजयगढ़ जनपद अलीगढ़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 24 अप्रैल की दोपहर 2 बजे करीब उसका पुत्र रजत अपने दोस्त उमेश चंद्र के साथ गांव बिलार के निकट निकट सड़क किनारे खड़े होकर सिकंदराराऊ आने को वाहन का इंतजार कर रहा था । तभी तेज गति से अलीगढ़ की ओर से आ रही एक बाइक ने दोनों मित्रों में टक्कर मार दी । हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों युवकों का इलाज अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।











