48 घंटे में किशोरी को पुलिस ने किया बरामद

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कस्बा निवासी किशोरी को महज 48 घंटे के अंदर अलीगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया । अभी तक आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है । पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।
बतादे कि कस्बा निवासी एक किशोरी को 5 मई को गैर समुदाय का युवक बिलाल पुत्र रहीस निवासी मोहल्ला मटकोटा अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया था। उक्त मामले की रिपोर्ट पीड़िता किशोरी की मां ने नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर किशोरी को अलीगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी युवक अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है । पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसे चिकित्सकीय परीक्षण हेतु भेजा है । इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने बताया कि किशोरी को सकुशल महज 48 घंटे के अन्दर अलीगढ़ से बरामद कर लिया गया है । आरोपी युवक की गिरफ्तारी को पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही हैं ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment