140 शिकायतें आई ,जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

सिकंदराराऊ । माह का पहला शनिवार होने के चलते तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की । इस दौरान 140 शिकायतें आई । जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए ।
शनिवार को तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई । जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आने की सूचना पर तहसील परिसर में सुबह से ही शिकायतकर्ताओं की खासी भीड़ उमर पड़ी । जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरीके की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव रॉय, बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती, जिलापूर्ति अधिकारी ध्रुव यादव , उपजिलाधिकारी संजय कुमार, उपजिलाधिकारी न्यायिक शुभेंदु गोपाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी जे एन अस्थाना , कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा , चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के वर्मा आदि मौजूद है।












