लक्षिमपुर में भिड़े दो पक्षः जमकर चले लाठी डंडे व पथराव एसआई ने कराई दोनों पक्षों के 32 के खिलाफ रिपोर्ट

सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्षिमपुर में बुधवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर लाठी डंडे चले एवं पथराव भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। किंतु आरोपी पुलिस के सामने ही झगड़ते रहे। एसआई ने कोतवाली में दोनों पक्षों के 16 नामजद एवं 16 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसआई सुरेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 29 अप्रैल को वह अपने हमराहो के साथ गश्त में मामूर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव लक्षिमपुर में दो पक्षों में विवाद हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस गांव में पहुंच गई। जहां दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे ,सरिया चल रहे थे और एक दूसरे पर पथराव भी कर रहे थे। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का भरसक प्रयास किया। किंतु दोनों पक्ष आपस में झगड़ते ही रहे। पथराव में दोनों पक्ष के घर के बाहर रखे बाल्टी, बर्तन आदि भी टूट गए।
रिपोर्ट में एक पक्ष से वीरेश, सुरेंद्र सिंह पुत्रगण सुघड़ सिंह, आकाश पुत्र सुरेंद्र सिंह, आकाश पुत्र रामअवतार, जयप्रकाश पुत्र भूरे सिंह, पप्पू पुत्र तिलक सिंह, नरेश पुत्र पप्पू, प्रवेंद्र पुत्र श्याम सिंह एवं 7-8 अज्ञात तथा दूसरे पक्ष से राजा, प्रदीप पुत्रगण सुखवीर सिंह, छोटू पुत्र किरोड़ी, पवन, छोटे पुत्र लायक सिंह, प्रमोद पुत्र चेतराम, प्रशांत पुत्र रामपाल सिंह, गौरव पुत्र प्रमोद व 7-8 अज्ञात को नामजद किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment