
हाथरस शहर के घंटाघर स्थित एवं वाष्र्णेय समाज द्वारा संचालित मंदिर श्री गोविंद भगवान प्रबंध समिति के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गत 28 अप्रैल की शाम मंदिर श्री गोविंद भगवान के प्रांगण में चुनाव आयोजित किया गया। जिसमें वाष्र्णेय समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा सर्वसम्मति से पुनः मुकुल आनंद वाष्र्णेय को पुनःअध्यक्ष चुना गया है और उनके अध्यक्ष चुने जाने पर उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।
मंदिर श्री गोविंद भगवान विराजमान घंटाघर पर गत 28 अप्रैल की शाम वाष्र्णेय समाज की आम बैठक मंदिर अध्यक्ष चुनाव के संबंध मे आयोजित हुई। जिसमें हेमंत वाष्र्णेय, डॉ. राहुल वाष्र्णेय, प्रियांक वाष्र्णेय एवं मुकुल आनंद वाष्र्णेय ने अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। जिसमें सभी दावेदारों ने मुकुल आनंद वाष्र्णेय के पक्ष में अपना नाम वापिस ले लिया। जिससे मुकुल आनंद वाष्र्णेय 3 साल के लिए पुनःमंदिर अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। इस दौरान वाष्र्णेय समाज के तमाम लोगों के अलावा कन्हैया वाष्र्णेय तेल वाले, राजीव वाष्र्णेय एड., लक्ष्मीकांत सर्राफ, ओमप्रकाश सर्राफ, कैलाशचंद वाष्र्णेय अपना वाले, रंजीत वाष्र्णेय एड., अतुल चैधरी, महेशचंद चैमा वाले, शैलेन्द्र सर्राफ, दीपांशु वाष्र्णेय, मयंक वाष्र्णेय, देवांशू वाष्र्णेय, लव वाष्र्णेय, सागर वाष्र्णेय, सुमित वाष्र्णेय रियल एस्टेट, प्रियांक सर्राफ, तरुण एड, भवतोष वाष्र्णेय, तुषित आनंद, पुष्कर वाष्र्णेय, रामललित वाष्र्णेय, रमेशचंद वाष्र्णेय आदि वाष्र्णेय समाज के जन मौजूद थे। इस मौके पर पुनः निर्विरोध चुने गए मंदिर अध्यक्ष मुकुल आनंद वाष्र्णेय का वाष्र्णेय समाज बंधुओं फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।












