
सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बावस में नाली के विवाद को लेकर एक परिवार को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बावस निवासी मुनेश कुमार पुत्र गोवर्धन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 26 अप्रैल दोपहर 1 बजे करीब नाली के विवाद को लेकर गांव के ही रहीसपाल पुत्र राधेश्याम, मुलायम सिंह पुत्र रहीसपाल, विमला देवी पत्नी रहीसपाल, विनीता देवी पत्नी बॉबी गाली गलौज करते हुए आए। जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आयी पीड़ित की बहन भावना, पत्नी कुर्तेश एवं मां श्रीमती को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












