मंदिर से गाटर चोरी करने के आरोपी को चोरी किए गाटर समेत पकड़ा

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव अगसौली स्थित शिव मंदिर से लोहे का गाटर चोरी हो गया। ग्रामीणों ने चोरी के अगले ही दिन आरोपी को चोरी हुए गाटर के साथ पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव अगसौली निवासी प्रदीप कुमार पुत्र गोविंद सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के शिव मंदिर से लोहे का गाटर 24 अप्रैल की रात्रि को चोरी हो गया था। मंदिर में पहले भी कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी थीं । जिसके कारण ग्रामीण सक्रिय हो गए और चोर का पता लगाने में जुट गए। 25 अप्रैल को ग्रामीणों ने अगसौली निवासी भोला पुत्र दुशासन को चोरी हुए गाटर के साथ पकड़ लिया। आरोपी को मौके पर ही घेरकर पुलिस को सौंप दिया गया।
मंदिर में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं ने गांव की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब मंदिर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाना मुश्किल है। पुलिस ने आरोपी से चोरी हुए गाटर को बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment