सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी की हत्या की आशंका : घर में पड़ा मिला शव

हाथरस। थाना हाथरस जक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में आज उस वक्त भारी सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग की लाश उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान अवस्था में मिली है। घटना की खबर पाकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई और सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं।। बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी करीब 70 वर्षीय जगदीश चंद्र शर्मा पुत्र बंगालीमल शर्मा के कोई पुत्र नहीं था और पुत्री की शादी कर दी तथा कोरोना काल में उनकी पत्नी का निधन हो जाने के बाद से वह अकेले ही घर पर रहते थे। सेवानिवृत्ति स्वास्थ्य कर्मचारी जगदीश प्रसाद शर्मा के सिर व चेहरे पर धारदार हथियार से किए गए गंभीर वार जैसे निशान थे, जिससे उनकी हत्या किए जाने की आशंकायें जताई जा रही है। उक्त घटना की आज जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया।

बताया जाता है कि आज सुबह जब परिजन बुजुर्ग को देखने पहुंचे, तो वह चारपाई पर खून से लथपथ पड़े मिले। उक्त नजारा देख कर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों ने घटना को हत्या बताते हुए पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा व अन्य पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की । साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।। घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि थाना हाथरस जंक्शन के ग्राम पहाडपुर मे घटित घटना मे उच्चाधिकारियो व फील्ड यूनिट द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस द्वारा परिजनो की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत करने व घटना के परिप्रेक्ष्य मे गहनता से जांच आदि की जा रही है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment