हाईटेंशन लाइन से ट्रांसफार्मर को अलग कर चोर उसमें से कॉपर बाइंडिंग,तेल चुराकर ले गए

सिकंदराराऊ। कस्बा पुरदिलनगर में बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित रामनगर कॉलोनी में लगे 250 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में निशाना बना लिया। चोर विद्युत ट्रांसफार्मर को हाईटेंशन लाइन से अलग कर उसके अंदर से कॉपर ,तेल आदि सामान को चुराकर ले गए । जिससे इलाके की आपूर्ति ठप हो गई । आपूर्ति ठप होने पर सुबह जब लोगो ने विद्युत ट्रांसफार्मर अलग पड़ा देखा तो मामले की सूचना विद्युत विभाग को दी । सूचना पाकर विद्युत कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
बताया जाता है कि कस्बा पुरदिल नगर में जलेसर -सिकंदराराऊ मार्ग स्थित रामनगर कॉलोनी के समीप 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। शुक्रवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर पर धावा बोल दिया। चोरों ने 11 हजार की लाइन से ट्रांसफार्मर को अलग कर दिया और उसे खोल लिया । चोर ट्रांसफार्मर के अंदर लगी कॉपर बाइंडिंग,तेल समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। मौके पर केवल ट्रांसफार्मर का बाहरी लोहे का ढांचा ही पड़ा मिला। जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह जब रामनगर कॉलोनी के घरों में बिजली सप्लाई नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि ट्रांसफार्मर की लाइन के तार कटे पड़े थे और ट्रांसफार्मर पूरी तरह खुला हुआ था। उसके अंदर से कॉपर वाइंडिंग, ऑयल और अन्य सामान गायब मिला।
विद्युत विभाग के एसडीओ शुभम सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। विभाग ने तत्काल इमरजेंसी ट्रांसफार्मर लगवाकर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment