
सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में पैसों के लेनदेन को लेकर नामजदों ने घर में घुसकर एक महिला और उसके बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी
पीड़िता सलमा बेगम पत्नी इवलास ने दी तहरीर में कहा है कि 17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने घर थी। आरोपी उनके घर के पास पहुंचे और पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि जब सलमा बेगम ने इसका विरोध किया, तो सभी ने मिलकर उनके साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया । जब उनका बेटा कैफ और पुत्रियां अलसीफा व नेहा उन्हें बचाने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोप है कि हमलावर घर में घुस आए और परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है ।












