रोटी बैंक टीम ने मनाया डा.भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव

हाथरस चार रोटी भूखे पेट के नाम प्रतिदिन भोजन सेवा सेवक टीम रोटी बैंक परिवार की रोटी बैंक की टीम द्वारा डा.भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के अवसर पर चामडं गेट पर भव्य कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और उत्साह पूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में शामिल सक्षम शर्मा, मोहित उपाध्याय, मनोज कुशवाहा (प्रधानाचार्य ओमवती देवी इंटर कॉलेज), श्याम मिश्रा (महामंत्री, मीतई मंडल), रचित पाठक रोटी बैंक,रामू भैया, राजीव गुप्ता, डॉ. मिलन कुशवाहा (नगर मंत्री), जितेश खंडेलवाल, अनिल गुलाटी, हरिबाबू अग्रवाल, देवेन्द्र चैहान सहित अनेक व्यक्तियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाज में समानता, शिक्षा एवं न्याय के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment