
हाथरस संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर जी के 135वें जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम महेवा हसायन में श्री टीकाराम सेवा संस्थान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए निःशुल्क लाइब्रेरी एवं वाचनालय का विधिवत भूमि पूजन बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार, युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने तथा ज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसोदिया, जिलाध्यक्ष रण सिंह सिसोदिया, विजेंद्र सिंह (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), के. पी. सिंह एड़, राहुल सिंह एड़., लक्ष्मीकांत (रियल एस्टेट), अली मजहर, कुंदन सिंह, विशाल कश्यप (टीम आर्किटेक्ट), मुकेश कुमार (प्रधानाचार्य ), पवन कुमार (शिक्षक), अमर सिंह (शिक्षक) सहित अनेक अतिथियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान मुकुट, फूलमाला, पटका तथा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के छविचित्र भेंट कर किया गया। सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को और भी गौरवपूर्ण बना दिया।
संस्थान के अध्यक्ष अंकुर कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह लाइब्रेरी एवं वाचनालय न केवल विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का केंद्र बनेगा, बल्कि समाज में शिक्षा, जागरूकता और समानता की भावना को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करते हुए शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। साथ ही संस्था के अन्य पदाधिकारी संस्थापक फतेह सिंह, राजकुमार (प्रदेश उपाध्यक्ष), राम नरेश (प्रदेश सचिव), दिनेश कुमार (प्रदेश कोषाध्यक्ष), अमित कुमार सिंह, किशन गोपाल, छोटू कुमार, आकाश कुमार, मेला समिति के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर ग्राम के अनेक नागरिक एवं युवा वर्ग भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और सहभागिता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। अंत में संस्थान अध्यक्ष अंकुर कुमार ने सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज को नई दिशा देती है, आइए, बाबा साहेब के सपनों को साकार करने में अपना योगदान दें।












