दलित परिवार को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव बसई बावस में नामजदों ने एक दलित परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया और जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। पीड़िता महिला ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव बसई बावस निवासी पीड़िता
संतोष देवी पत्नी कमलसिंह ने दी तहरीर में कहा है कि वह 15 अप्रैल की शाम 5:30 बजे करीब अपने पुत्र दिव्यांशु जाटव और विनीता देवी पत्नी पप्पू सिंह के साथ खेत से घर आ रही थीं। रास्ते में गांव का ही एक नामजद युवक ट्रैक्टर लेकर आया और उन्हें रास्ते से हटने के लिए कहते हुए गंदी-गंदी गालियां दीं और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनके और उनके पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीछे से आ रहे उनके पति कमल सिंह और देवर शिवम कुमार ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी और गांव की कुछ महिलाएं हाथ में तमंचा लेकर आए और तमंचे की बट से मारपीट करने लगे। घटना में पीड़िता , उसके पति
कमल सिंह एवं पुत्र दिव्यांशु व विनीता घायल हो गई । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment