गांव अजरोई के ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही और अत्यधिक बिजली बिलों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तहसील प्रशासन को एक शिकायती पत्र सौंपकर अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग की।
शनिवार को बड़ी संख्या में तहसील पहुंचे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के घरों में केवल एक पंखा और एलईडी बल्ब जैसे न्यूनतम बिजली उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है, इसके बावजूद उनके स्मार्ट मीटर हजारों रुपये का बिल दिखा रहे हैं। ग्रामीणों ने इसे आर्थिक उत्पीड़न करार देते हुए कहा कि गरीब जनता इतने भारी-भरकम बिल भरने में असमर्थ है। शिकायती पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने मुख्य रूप से दो मांगें रखी हैंवर्तमान में लगे स्मार्ट मीटरों को तुरंत हटाया जाए। उनके स्थान पर पुराने मीटर रीडिंग वाले मीटर लगाए जाएं या फिर मासिक शुल्क के आधार पर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस विरोध प्रदर्शन करने वालों में शीतल सिंह, राकेश सिंह, अनिल कुमार, श्यौराज सिंह, देवा सिंह, जगपाल सिंह, मलि खान सिंह, मीना, सविता, पूजा देवी, प्रमोद सिंह, सोमवती देवी, भूरा, रवि, कोमल सिंह, तेजवीर सिंह, देशराज सिंह, मंजू देवी शर्मा, ओमी देवी और सुंदरलाल शर्मा सहित अनेक ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान मौजूद थे।उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा ने बताया की गांव अजरोई के ग्रामीण आज मुझसे मिले थे प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जाँच कर कार्यवाही की जाएगी









