रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव,मची सनसनी : मृतक की मौके पर नहीं हुई कोई शिनाख्त

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अगसौली एवं गंथरीशाहपुर मार्ग के मध्य रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से मृतक के शव की शिनाख्त कराई। किंतु मौके पर उसकी शिनाख्त न हो सकी । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
बुधवार को गांव अगसौली एवं गंथरीशाहपुर मार्ग के बीच रेलवे ट्रैक पर करीब 35 वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। जिससे क्षेत्र में खलबली मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव की लोगो से शिनाख्त कराई। किंतु उसकी कोई पहचान नहीं हुई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment