सिकन्द्राराऊ-2 अप्रैल । गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज कस्बा में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व आरती उतार कर धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का पूरे कस्बा में दर्जनों स्थानों पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।। शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा के मौहल्ला नौखेल स्थित श्री रामेश्वरनाथ मंदिर से हुआ। शोभायात्रा कस्बा के पुरानी तहसील रोड, राठी चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी रोड, जीटी रोड, नयागंज बाजार, बड़ा बाजार, तिराहा बाजार, रोशनगंज, ब्राह्मणपुरी, हुरमतगंज , नौरंगाबाद , दमदमा, मंडी गांधीगंज ,नौखेल आदि मार्गो से होती हुई गुजरी। शोभायात्रा का कस्बा में जगह -जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओ ने भव्य स्वागत किया । शोभायात्रा में युवाओं एवं महिलाओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति भजनों पर युवा झूमते व थिरकते हुए नजर आये। इस दौरान युवा काफी उत्साहित भी दिखाई दिए।। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओ ने हनुमान जी जगह जगह आरती उतारी। शोभायात्रा में मां काली का स्वरूप आगे आगे करतब दिखाते हुए चल रहा था। शोभायात्रा में शामिल राधा कृष्ण के स्वरूप नृत्य करते हुए चल रहे थे। भगवान महावीर हनुमान के जयघोषों से कस्बा का वातावरण सराबोर हो गया। कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन मौहल्ला नौखेल स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर पर पहुँचकर हुआ। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा एवं कस्बा इंचार्ज रामनरेश सिंह पुलिस एवं पीएसी बल के साथ सँभाले हुए थे।। इस मौके पर अध्यक्ष भगवती प्रसाद माहौर ,रंजीत पौरुष,संतोष पौरुष,विशाल वार्ष्णेय, शुभम वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।

सिकन्द्राराऊ- कस्बा एवं ग्रामीण अंचल में आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति की बयार बही। मन्दिरो में जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान एवं सुन्दर कांड का आयोजन किया गया। देवालयों में हनुमान जी के भव्य श्रृंगार किए गए। देवालयों में हनुमान जी के दर्शन करने को भक्तो की खासी भीड़ उमड़ी । भक्तो द्वारा जगह -जगह प्रसादी का भी वितरण किया गया ।।
कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र में आज हनुमान जन्मोत्सव की धूम रही। कस्बा के मंदिरों पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया। मन्दिरो में हनुमान जी के नयनाभिराम श्रृंगार सजाए गए । हनुमानजी के दर्शन करने को देवालयों में भक्तो का तांता लगा रहा। देवालयों में फूल बंगला भी सजाए गए। देवालयों पर विद्युत सजावट भी की गई। मन्दिरो पर जगमगाती विद्युत झालरें लोगो को लुभा रही थी। भक्तो द्वारा जगह जगह पूड़ी,सब्जी, हलवा,चना एवं शीतल शरबत आदि का वितरण किया गया । भंडारों में भक्तो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। हनुमान जी की भक्ति से पूरा कस्बा सराबोर नजर आया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment