रंजिश में महिला समेत परिवार पर किया हमला: 5 गंभीर घायल:2 रैफर

सिकन्द्राराऊ-। कोतवाली क्षेत्र के पोरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते आज सुबह नामजदों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जिनमें से दो को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है।।
बताया जाता है गांव पोरा में आज सुबह पुरानी रंजिश को लेकर ज्योति पत्नी विपिन कुमार के साथ नामजदों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई । शोर सुनकर ज्योति को बचाने के लिए उसके ससुर कल्लू, देवर गौरव और परिवार की काजल व सलोनी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने इन सभी पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी गई । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद कल्लू और गौरव की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । अन्य घायलों का उपचार जारी है ।। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment