त्रिदिवसीय चतुर्वेद शतकम यज्ञ में दी आहुतियां

हाथरस- आर्य समाज मुरसान में त्रिदिवसीय चतुर्वेद शतकम यज्ञ के द्वितीय दिवस पर यज्ञ के ब्रह्मा अशोक शास्त्री आगरा ने विधिवत रूप से यज्ञ कराया।।
इस मौके पर भजनों की प्रस्तुति श्रीमती उमा ज्योति पूर्व छात्रा कन्या गुरुकुल महाविद्यालय सासनीं, स्वामीं अमलानन्द जी सरस्वती, थान सिंह तौमर व पुरुषोत्तम फौजी ने सुन्दर ढंग से दी। कवि गाफिल स्वामीं ने माता पिता के सम्मान में एक उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत की ।अशोक शास्त्री ने वेद मंत्र की बड़ी ही सुन्दर व्याख्या की । यज्ञ की व्यवस्था में पं. रूपराम शर्मा , दिनेश अग्निहोत्री, बनवारी लाल गोस्वामीं,भानु प्रकाश आदि का पूर्ण सहयोग रहा । कार्यक्रम का सफल संचालन राजेन्द्र सिह पलावत ने किया । उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी श्रोताओं को धन्यवाद दिया और उनका आभार व्यक्त किया ।शान्ति पाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment