जनसहयोग कल्याण समिति ने किया विशाल भंडारा

हाथरस- । जन सहयोग कल्याण समिति द्वारा नवरात्रि एवं रामनवमी पर्व के उपलक्ष में विशाल भंडारे का आयोजन बौहरे वाली देवी मंदिर के निकट शिविर लगाकर किया गया और माता रानी को फल, फूल, मिष्ठान का भोग लगाया गया। सभी को प्रसाद वितरण किया गया व जल की व्यवस्था भी की गयी। माता रानी के जयकारों की गूंज चारों ओर रही और माता रानी सभी की मनोकामनायें पूरी करें की कामना की गई।। कार्यक्रम में जन सहयोग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा, राजू वार्ष्णेय एडवोकेट, कोषाध्यक्ष देवदत्त सारस्वत, जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौहान, उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह गहलोत, जिला मीडिया प्रभारी नितिन शर्मा, डॉ.सतीश कुशवाहा, अमित कुमार, अमर सिंह, माधव ,बृजेश शर्मा , सुरेशचन्द्र शर्मा, योगेश, अमित चौहान, विष्णु कुमार आदि भक्तजन उपस्थित थे। इस मौके पर समिति ने कहा कि आगे भी समाजहित के कार्य संस्था करती रहेगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment