सासनी में वैश्य वारियर्स संगठन के राष्ट्रीय संयोजक का स्वागत,

कस्बा में वैश्य वारियर्स संगठन (वीवीएस) के राष्ट्रीय संयोजक अनिल वाष्र्णेय के आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने उनका जोशीला स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनिल वार्ष्णेय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है और वीवीएस हमेशा सामाजिक हितों के लिए कार्य करता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। स्वागत समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। सासनी के प्रमुख समाजसेवियों ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ओमकार गुप्ता, सियाराम वार्ष्णेय, विनोद वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता, बांकेबिहारी वार्ष्णेय, राहुल कुमार, दीपेश वार्ष्णेय, ममतेश वार्ष्णेय, नरेश वार्ष्णेय, जागेश वार्ष्णेय, हर्षित वार्ष्णेय, सन्तोष वार्ष्णेय, हिमांशु वार्ष्णेय, श्रेयांश वार्ष्णेय, कुणाल वार्ष्णेय, सोनू वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, ध्रुव वार्ष्णेय, बकील वार्ष्णेय और रमा वार्ष्णेय सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment