किसानों ने किया राकेश टिकैत की गिरफ्तारी का विरोध, भाकियू ने किया प्रदर्शन, सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) किसान नेता चैधरी राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में सासनीके भाकियू कार्यकर्ताओं ने सासनी कोतवाली में सोमवार रात करीब 9 बजे बड़ी संख्या में किसान सासनी पहुंचे और ओडिशा प्रशासन तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करते हुए पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाकियू की ओर से राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सासनी पुलिस को सौंपा गया। ज्ञापन में ओडिशा प्रशासन द्वारा किसान नेता टिकैत और अन्य किसानों की गिरफ्तारी को निंदनीय और तानाशाही कृत्य बताया गया है। भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसान नेता को तत्काल प्रभाव से ससम्मान रिहा नहीं किया गया, तो पूरे भारत में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। जिला उपाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज दबाने के लिए दमनकारी नीतियां अपना रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर गगन ठाकुर, दीपक उपाध्याय, कुलचन्द्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment