महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा पदाधिकारियों का स्वागत

हाथरस। शहर के मौहल्ला मधुगढ़ी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आज महाराणा प्रताप जी की जयंती के सयोंजक सन्दीप सिसौदिया, सह संयोंजक छोटु राणा व अन्य सभी पदाधिकरियों का स्वागत किया गया।
बता दें कि शहर में महाराणा प्रताप जी की जयंती हर बर्ष धूमधाम के साथ निकाली जाती है। इस वर्ष प्रमुख समाजसेवी अनिल सिसौदिया को अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वही संदीप सिसौदिया को संयोंजक बनाया गया है। संदीप सिसौदिया ने इस अवसर पर कहा कि शोभायात्रा में सभी वर्गों के लोगो का स्वागत है। आगामी 9 मई को सभी लोग शहर के गौशाला रोड स्थित तुलसी भवन पर पहुचें और शोभायात्रा में शामिल हो। इस दौरान संयोजक संदीप सिसौदिया के साथ भीकम सिंह चैहान, मोहित चैहान, रजत ठाकुर, छोटू राणा, गौरव ठाकुर, मोना ठाकुर, प्रशांत सिसोदिया, शैलेंद्र चैहान आदि का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में बल्लू अहमद जिला मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, अब्दुल हमीद, मुश्ताक, साद, विलाल भाई, शवीव, बलीम भाई, इकरार, सनी, फुरकान, साशिद आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment