एसआई ने कराई दोनों पक्षों के सात नामजद खिलाफ रिपोर्ट

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए । दोनों में जमकर लाठी डंडे चले एवं पथराव भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया । किंतु आरोपी पुलिस के सामने ही झगड़ते रहे। एसआई ने कोतवाली में दोनों पक्षों के सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसआई रामस्नेही ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गत 24 मार्च को अपने हमराहो के साथ गश्त में मामूर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव शहबाजपुर में दो पक्षों में विवाद हो रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस गांव में पहुंच गई। जहां दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे ,सरिया चल रहे थे और एक दूसरे पर पथराव भी कर रहे थे। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का भरकस प्रयास किया । किंतु दोनों पक्ष आपस में झगड़ते ही रहे। रिपोर्ट में एक पक्ष से प्रशांत ,हिमांशु पुत्रगण रविन्द्र, रविकांत पुत्र परवेंद्र , महीपाल पुत्र गोपी दूसरे पक्ष से सुरेन्द्र पाल पुत्र जोधपाल , बबलू पुत्र जुगेंद्र पाल,रहीश पाल पुत्र बच्चू सिंह को नामजद किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।












