जनसेवा केंद्र संचालक से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलसा

मुठभेड़ में पकड़े तीन बदमाश:दो बदमाश गोली लगने से घायल

सिकंदराराऊ । एसओजी टीम एवं कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में गोली दो आरोपियों लगी । जिससे वह घायल हो गए। टीम ने आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 स्कॉर्पियो गाडी, 03 तमंचा , 05 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस व 50,000/- रुपये(लूटे हुए) बरामद किए है।

बतादे कि अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी टटी डण्डिया,थाना सिकंदराराऊ द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि वह गत 18 मार्च को रोजाना की भांति अपने माँ अम्बे ग्राहक सेवा केन्द्र मोहनपुरा कासंगज से समय करीब 6.25 शाम पर दुकान बढाकर अपने गाँव के लिये जा रहा था । जैसे ही महाशांति आधुनिक गुलकुल ट्रष्टि के सामने निकलकर डुकरिया नं0 का बम्बा कासंगज सिकंदराराऊ रोड पर पहुँचा तो पीछे एक काले रंग की स्कॉर्पियो जिसमें कुछ व्यक्ति सवार थे । उन्होने पीड़ित की मोटर साइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और उसका रुपयो से भरा थैला छीनकर भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गांव बरतर खास मार्ग दविश दी । पुलिस एवं एसओजी टीम को देखकर आरोपित स्कॉर्पियो गाड़ी को लेकर भागने लगे । टीम ने जब बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी । पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को दबोच लिया । इस दौरान मुठभेड़ में यश कसाना एवं विशाल घायल हो गए।
पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम यश पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी कोतवालपुर थाना लोनी गाजियाबाद ,विशाल पुत्र सत्यप्रकाश निवासी बेरी थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज ,विक्की पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम राजा का बाग थाना जसवंतनगर जनपद इटावा बताया । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 स्कॉर्पियो गाडी, 3 तमंचा , 5 जिन्दा व 3 खोखा कारतूस एवं लूट की राशि 50 हजार रुपए बरामद किए हैं । पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी यश और विशाल का
आपराधिक इतिहास भी है। दोनों आरोपियों विभिन्न मामलों में गाजियाबाद, गौतमबुध्द नगर एवं जनपद कासगंज से जेल भी जा चुके हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment