
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर बंजारे नगला में नामजदों ने एक वृद्ध दिव्यांग समेत परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव दौलतपुर बंजारे नगला निवासी छोटे पुत्र तेकचन्द्र ने दी तहरीर में कहा कि 17 मार्च की शाम करीब 6 बजे उनकी पुत्री बबीता पत्नी गीतम का गांव के सतीश पुत्र मिंटू से साईकिल हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सतीश पुत्र मिंटू, सपना पुत्री मिंटू और गुड्डी देवी पत्नी मिंटू ने छोटे के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पुत्री बबीता, पत्नी मीरा देवी और दूसरी पुत्री उजाल को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित मैं तहरीर में उल्लेख किया है कि वह वृद्ध दिव्यांग है । इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है ।












