मोक्षधाम की बाउंड्रीवॉल तोड़ी, नगर पंचायत सख्त, दो लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत की तैयारी, सरकारी संपत्ति को नुकसान का आरोप

सासनी-इगलास रोड स्थित मोक्षधाम की बाउंड्रीवॉल को शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिसे लेकर नगर पंचायत ने सख्त रुख अपनाते हुए दो लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हेतु कोतवाली सासनी में तहरीर दी है।
शनिवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने कहा है कि उन्हें सभ्रांत लोगों से सूचना मिली कि सासनी के निकटवर्ती गांव के दो व्यक्तियों ने मोक्षधाम की बाउंड्रीवॉल को क्षतिग्रस्त किया है।  इसे लेकर उन्होंने कोतवाली पुलिस को पुलिस को दी गई तहरीर में कथित दो युवकों को नामजद किया गया है। तहरीर में इन दोनों युवकों पर सरकारी संपत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का आरोप है। अधिशासी अधिकारी ने कोतवाली सासनी के प्रभारी निरीक्षक से तत्काल अभियोग पंजीकृतकर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने तथा सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि अधिशासी अधिकारी की तहरीर प्राप्त के आधार पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment