टप्पेबाज गिरोह की दो शातिर महिला गिरफ्तार, ,

कोतवाली पुलिस ने यक्ष के सहयोग से एक अंतरराज्यीय महिला टप्पेमार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों ने एक वृद्ध व्यक्ति को लूटने का प्रयास किया और पकड़े जाने के डर से उन पर झूठा आरोप लगाने की कोशिश की।
शनिवार को प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह के अनुसार घटना 13 मार्च दिन शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ बजे गांव सिकंदरपुर के रहने वाले हाल निवासी इगलास रोड निवासी करीब साठ वर्षीय नरायन प्रसाद उर्फ रामकुमार घरेलू कार्र के लिए कस्बा में कन्या इंटर कालेज के निकट पंजाब नेशनल बैंक से रूपये निकालने आए थे। जो करीब तीन लाख रूपये निकालकर बैग में रखकर अपने घर जा रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही रामगोपाल बैंक से बाहर आए तो वहां बैंक के बाहर घात लगाए बैठी दो महिलाओं ने रामगोपाल के हाथ में लगे थैले में ब्लेड मार दिया और छीनने का प्रयास किया। रामकुमार द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने दौडकर दोनों आरोपी महिलाओं को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने फिल्मी स्टाईल में अपराधियों को पकडने वाले यक्ष एप का प्रयोग कर तफ्तीश शुरू की और पकडी गई महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने तो पकडी गई महिलाओं का नाम स्पष्ट हो गया और मध्य प्रदेश के राजगढ़ की रहने वाली दो महिलाएं करीना और ज्योति ने घटना को अंजाम देना स्वकीकार किया। पूछताछ में अरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सुनसान स्थान पर वृद्ध को बातों में उलझाया और उनके बैग में कट लगाकर रुपये निकालने का प्रयास किया। लेकिन वृद्ध के शोर मचाने पर आसपास लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। वहीं प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर बीट अधिकारी अजय यादव ने ‘यक्ष ऐप’ का उपयोग कर बैंक से घटनास्थल तक के सीसीटीवी फुटेज को ट्रैक किया, जिससे पूरी घटना स्पष्ट हो गई।

शातिर किस्म की है अरोपी महिलाएं

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी महिलाओं का लंबा आपराधिक इतिहास है। करीना पर आगरा, मथुरा, वाराणसी और उन्नाव में आठ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि ज्योति पर लखनऊ, कानपुर और आगरा में सात मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि ‘यक्ष ऐप’ अपराधियों पर नियंत्रण में बेहद कारगर साबित हो रहा है। इस कार्रवाई से न केवल वृद्ध को न्याय मिला, बल्कि अंतरराज्यीय गिरोह की सक्रियता पर भी रोक लगाने में सफलता मिली है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment