सीए लोकेश वाष्र्णेय बने आईसीएआई की मथुरा शाखा के अध्यक्ष: मिली ऐतिहासिक उपलब्धि

हाथरस आईसीएआई की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल की मथुरा शाखा के वार्षिक चुनाव में हाथरस के लिए एक ऐतिहासिक परिणाम सामने आया है। सीए लोकेश वाष्र्णेय को सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए मथुरा शाखा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
जनपद के पेशेवर समुदाय के लिए एक बड़ी उक्त उपलब्धि है, क्योंकि वर्ष 2004 के बाद यह पहला अवसर है जब हाथरस के किसी सदस्य को मथुरा शाखा का नेतृत्व करने और अध्यक्ष के रूप में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। लगभग 22 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद मिली इस जिम्मेदारी से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में हर्ष की लहर है।
सीए लोकेश वाषर्णेय इससे पूर्व शाखा में उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके संगठनात्मक कौशल, सक्रिय कार्यशैली और प्रोफेशन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। शाखा के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।निर्वाचन की घोषणा होते ही हाथरस और मथुरा के सीए सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि लोकेश वाष्र्णेय का अध्यक्ष चुना जाना न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह हाथरस के समस्त पेशेवर समुदाय के लिए भी गर्व का विषय है।
हर्ष व्यक्त करने वालों में सीए गिरधर गोपाल अग्रवाल,सीए मनीष टालीवाल,सीए प्रवीण जैन, सीए दीपेश शर्मा, सीए नितिन कुमार वाष्र्णेय, सीए गीतांश बिंदल, सीए योगेश अग्रवाल, सीए प्रतीक अग्रवाल, सीए आशीष सिंघल, सीए आकाशदीप गुप्ता, सीए नितिन अग्रवाल, सीए भावना अग्रवाल, सीए शुभांशु खंडेलवाल, सीए शुभम अग्रवाल, सीए आयुषी अग्रवाल, सीए अमन अग्रवाल, सीए पूनम अग्रवाल, सीए प्राची अग्रवाल, सीए अंजलि वाष्र्णेय, सीए नितिन वाष्र्णेय, सीए कृष्ण गोपाल वर्मा, सीए गगन वाष्र्णेय, सीए नारायण अग्रवाल, सीए दीपक शर्मा, सीए नितिन माहेश्वरी, सीए नितिन अग्रवाल सहित मथुरा से सीए संजीव अग्रवाल, सीए जितेंद्र चतुर्वेदी, सीए रोहित कपूर, सीए अंकुर अग्रवाल, सीए आलोक नागर सहित मथुरा शाखा के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment