
हाथरस जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा स्थानीय रेस्टोरेंट में अधिष्ठापन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात भगवान गणेश की वंदना एक बालिका द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के केंद्रीय कमेटी मेंबर बौ. बृजमोहन शर्मा, स्पेशल कमेटी मेंबर अशोक के अग्रवाल, फेडरेशन की वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती गुंजन दीक्षित, फेडरेशन यूनिट डायरेक्टर एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर श्रीमती सीमा वाष्र्णेय, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विजय कृष्ण गर्ग तथा फेडरेशन ऑफिसर कर्नल राजकमल दीक्षित सहित अनेक पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। यूनिट डायरेक्टर श्रीमती सीमा वाष्र्णेय द्वारा नई कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज हित में सक्रिय योगदान और संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए फेडरेशन की वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती गुंजन दीक्षित एवं यूनिट डायरेक्टर श्रीमती सीमा वाष्र्णेय को सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य सामाजिक जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंदों की सहायता करना रहेगा। साथ ही उन्होंने प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में सचिव नमिता गोयल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से टीम भावना के साथ कार्य करने का आवाहन किया। चार्टर प्रेसिडेंट श्रीमती दीप्ति वाष्र्णेय ने कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन किया।
समारोह के दौरान ग्रुप की सभी बहनों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कुसुम वाष्र्णेय, आंतरिक उपाध्यक्ष ईशा वर्मा, बाह्य उपाध्यक्ष पिंकी शर्मा, मीडिया प्रभारी कल्पना गुप्ता, सीमा अग्रवाल, रागिनी वाष्र्णेय, मधुलिका शर्मा, नेहा अग्रवाल, रितु गुप्ता, शोभा बंसल सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित थीं। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।












