यूजीसी बिल के विरोध में दिल्ली जाने से पहले सवर्ण नेता किये हाउस अरेस्ट

हाथरस यूजीसी बिल एवं एससी एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण संगठनों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के तहत कल 8 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन से पूर्व ही कांग्रेस नेता एवं श्री ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष शरद उपाध्याय नंदा को प्रशासन द्वारा घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
कल 8 मार्च को यूजीसी के खिलाफ जंतर मंतर दिल्ली पर होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर तैयारी कर रहे थे। लेकिन उससे पहले ही शरद उपाध्याय नंदा के गिजरौली स्थित आवास पर उनको उनके घर में ही पुलिस प्रशासन द्वारा नजर बंद कर लिया गया।
यूजीसी बिल के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे भारतीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं. राजू कौशिक को भी पुलिस प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment