
हाथरस-19 फरवरी। भारत स्काउट एंड गाइड उ.प्र. के तत्वावधान में मुख्यायुक्त/जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश के निर्देशन में महाशिवरात्रि के पूर्व दिवस पर कांवड़ियों की सेवार्थ एक शिविर तालाब चैराहे के निकट मथुरा रोड पर लगाया गया। जिसमें कांवड़ियों के लिए विश्राम और फल, बिस्किट, चाय, पानी आदि की व्यवस्था की गई।
शिविर का उद्घाटन सदर उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ.दिलीप कुमार आमौरिया, प्रधानाचार्य राजेश कुमार शुक्ला, श्रीमती सरिता सिंह, सत्यनारायण राम, तरुण गौतम, सत्यभान गुप्ता आदि उपस्थित थे। शिविर की मुख्य व्यवस्था जिला संगठन आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह और जिला समन्वयक ऋषि कुमार वाष्र्णेय द्वारा की गई।
जिला प्रशिक्षण आयुक्त विकास कुमार, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के स्काउट मास्टर रुपेश गौतम, द कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की गाइड कैप्टन श्रीमती संगीता वाष्र्णेय, गाइड कैप्टन रानी वाष्र्णेय, हेमेंद्र शर्मा, विभिन्न विद्यालयों के स्काउट विमल कुमार, प्रियांक गुप्ता, गौरव सिंह, अतुल, हर्ष, विष्णु, कृष्णा, चन्द्र प्रकाश, पुष्पेन्द्र कुमार आदि द्वारा शिविर में सहयोग किया गया।












