ऊदपुर में अवैध रूप से काट रहे थे आम के बाग में हरे पेड़ :एक आरोपी गिरफ्तार :10-12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

(अनूप शर्मा)
सिकंदराराऊ। सिकंदराराऊ में लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद है । बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊदपुर में अवैध लकड़ी काटन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर लकड़ी माफियाओं ने हमला बोल दिया। घटना में एक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके से लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया और एक आरोपी को अपनी हिरासत में लिया है। हमला कर लकड़ी माफिया मौके से भाग जाने में सफल हो गए। पुलिस ने 10-12 अज्ञात लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव ऊदपुर के निकट बुधवार की सुबह एक आम के बाग में हरे पेड़ो का अवैध रूप से काटन हो रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली । सूचना पर हल्का इंचार्ज मनु यादव अपने हमराहो के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां भारी मात्रा में आम के हरे पेड़ कटे हुए पड़े थे। पुलिस टीम ने जब अवैध रूप से लकड़ी का कटान कर रहे लोगों को पकड़ने का प्रयास किया तभी लकड़ी माफियाओं ने पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से हमला कर दिया। उक्त हमले में एसआई मनु यादव गंभीर रूप से घायल हो गए ,जबकि एक कांस्टेबल को भी चोटें आई हैं । हमलावरों का उग्र रूप देखकर कुछ पुलिस कर्मियों को पीछे हटकर अपनी जान बचानी पड़ी । घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान घटना को अंजाम देकर लकड़ी माफिया मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया । वहीं एक आरोपी को पुलिस टीम ने मौके पर दबोच लिया । घायल दरोगा एवं कांस्टेबल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां दरोगा की हालत गंभीर बताई गई । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। देर रात्रि तक दबिशो का दौर जारी रहा ।












