
हाथरस- 18 फरवरी। यूजीसी बिल एवं एससी एसटी एक्ट के विरोध में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैय्या का धरना आज 12 वें दिन भी अपने घर के बाहर जारी रहा। पंकज धवरैय्या को क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ देशभर से लोगों का समर्थन मिल रहा है। आज भी कई गांव के ग्रामीण व देश के अन्य शहरों से आए लोगों द्वारा उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या द्वारा 12 दिन पहले यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पदयात्रा निकालने की घोषणा की थी। हालांकि स्थानीय पुलिस ने उन्हें पदयात्रा निकालने से रोक दिया और घर में ही नजरबंद कर दिया था। इसके बाद से ही उन्होंने अपने घर के बाहर कंचन नगर में धरना शुरू कर दिया है। उन्हें सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। पंकज धवरैय्या ने बताया कि उन्होंने पदयात्रा के संबंध में हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिस पर जल्द सुनवाई होने की उम्मीद है।
धरने पर बैठे पंकज धवरैय्या ने आरएसएस प्रमुख के यूजीसी बिल पर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी सनातनियों का अपमान कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के धरना को गांव परसारा के तमाम लोगो ने पंकज धवरैय्या को अपना समर्थन दिया। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार मोर्चा शैलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान उन्नयन सौराष्ट्र दीपक शर्मा, डा. तेजप्रकाश का भी समर्थन मिला है।












