सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में मंगलवार को आयरन सुक्रोज सप्ताह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को लोहे की कढ़ाई, ताजे फल और हरी सब्जियों की टोकरी वितरित की गई।
मंगलवार को आयरन सुक्रोज सप्ताह कार्रक्रम में चेयरमैन राजीव कुमार वार्ष्णेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत सासनी के माननीय चेयरमैन श्री राजीव कुमार वार्ष्णेय ने फीता काटकर किया। तथा गर्भवती महिलाओं सम्मानित और प्रोत्साहित किया, जिनका हीमोग्लोबिन स्तर 8 ग्राम से कम पाया गया था। इनमें जरैया की श्रीमती रुबी, ममौता कलां की श्रीमती आरती, महमूदपुर की श्रीमती हर्षिता, बिहजारी की श्रीमती सावित्री और हडौली की श्रीमती कोमल कोमल को चेयरमैन द्वारा इन महिलाओं को लोहे की कढ़ाई, ताजे फल और हरी सब्जियों की टोकरी वितरित की गई। इन महिलाओं केा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि महिलाओं को दी गई टोकरी में चुकंदर, गाजर, अनार, संतरा और पालक जैसे आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल किए गए हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संदेश दिया कि वे भोजन बनाने के लिए लोहे की कढ़ाई का ही प्रयोग करें। साथ ही आहार में पालक, मेथी और बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को अनिवार्य रूप से शामिल करें और आयरन सुक्रोज की निर्धारित डोज समय पर लगवाएं। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह, स्टाफ नर्स उमा, सीमा सिंह, खुशबू, बीपीएम प्रशांत यादव सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।












