
हाथरस। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के के तत्वावधान मे पुलवामा मे वीर अमर शहीदों को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर कल 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सीमा ई मोटर्स निकुंज मोहन मैण्डू रोड पर आयोजित होगा। जिसमें रक्तदानियों द्वारा रक्तदान कर जहां जरूरतमंदों की मदद की जाएगी, वही शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वाष्र्णेय, जिलाध्यक्ष कमलकांत दोबरावाल, जिला महासचिव शैलेंद्र सांवलिया तथा जिला कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया है कि रक्तदान-महादान-जीवनदान है,जो मानवता की सेवा का सबसे बड़ा संकल्प है। एक यूनिट रक्तदान चार जिंदगियां बचा सकता है और यह कृत्रिम रूप से नहीं बनाया जा सकता, केवल दान किया जा सकता है। यह स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा है जो हृदय रोग का जोखिम कम करता है।
उन्होंने कहा है कि रक्तदान महादान, इससे बड़ा न कोई दान।रक्तदान है सबसे ऊँचा, इसके जैसा दान है ना दूजा।किसी के दिल की धड़कन का कारण बनो, रक्तदान करें। उन्होंने कहा है कि रक्तदान की इसी परिकल्पना को साकार करते हुए कल 14 फरवरी को पुलवामा के अमर शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने समस्त रक्तदानियों से अपील की है कि स्वेच्छा से शिविर में भारी संख्या में पहुंचकर रक्तदान कर पुण्य लाभ प्राप्त करें और शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें।












