मेडिकल काॅलेज, ट्रांसपोर्ट नगर व मिनी स्टेडियम निर्माण का किया अनुरोध

लखनऊ/हाथरस-13 फरवरी। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं को लेकर मुलाकात की गई है और उन्होंने मुख्यमंत्री से पॉलिटेक्निक कॉलेज के ग्राउंड में मिनी स्टेडियम निर्माण, ट्रांसपोर्ट नगर स्थापना, मेडिकल कॉलेज का कार्य शुभारंभ कराने, सासनी में डिग्री कॉलेज बनवाने तथा यमुना एक्सप्रेस वे व लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सर्विस एप्रोच रोड का निर्माण कराया जाने की मांगे रखी गई हैं । जनपद में अधिकारियों की तैनाती की मांग के साथ हाथरस की रबड़ी को एक जनपद एक उत्पाद योजना में शामिल किए जाने पर आभार व्यक्त किया।
लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने मुलाकात कर हाथरस विधानसभा क्षेत्र के लंबित पड़े कार्यो को शीघ्र से शीघ्र चालू करने के संबंध में अवगत कराया गया है, जिसमे कि उन्होंने प्रमुखता से हाथरस से अगर किसी व्यक्ति को लखनऊ जाना हो या फिर लखनऊ से हाथरस आना हो तो यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदोली कट पर ना तो वाहन उतारने के लिए कोई एप्रोच रोड नहीं बना हुआ है और ना ही वाहन चढ़ने के लिए, क्योंकि यह यमुना एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि लोगों की दिक्कत को देखते हुए वहां दोनों ओर एप्रोच रोड बनवाने के निर्देश दें।
मुख्यमंत्री से सदर विधायक ने मेडिकल कॉलेज निर्माण, ट्रांसपोर्ट नगर, एमजी पॉलिटेक्निक कालेज मैदान में क्रीडा स्थल, सासनी में महाविद्यालय की स्वीकृति के लिए अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की खराब सड़कों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़कों के निर्माण के लिए भी आग्रह किया है। जिले में जनपद स्तरीय अधिकारियों के स्थानांतरण या फिर सेवानिवृत होने के कारण खाली पड़े पदों को शासन द्वारा शीघ्र ही नियुक्ति करने का भी आग्रह किया। जिसमें कि सीएमओ, डीपीआरओ, उप निदेशक कृषि, डूडा , जेई विनमित क्षेत्र हाथरस, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, पीओ नेडा, उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन, उप संभागीय विपणन अधिकारी आदि अधिकारियों की नियुक्ति करने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर के सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए सभी पत्रों को संबंधित विभागों को अग्रेशित किया और आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी विषयों का समाधान किया जाएगा।सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने मुख्यमंत्री को इस वर्ष के ऐतिहासिक बजट के लिए धन्यवाद दिया और प्रदेश की एक जनपद एक व्यंजन योजना के अंतर्गत हाथरस की रबड़ी को स्थान देने के लिए योगी महाराज का आभार व्यक्त किया है।












