
सिकन्द्राराऊ-4 फरवरी। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए 1 युवक को गढिया पुल के पास एटा रोड से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है ।
गिरफ्तार युवक ने पुलिस को अपना नाम जितेन्द्र पुत्र दीप सिंह निवासी गांधी मार्केट श्यामनगर थाना कोतवाली नगर एटा बताया है।।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा मय टीम शामिल थे।












