
हाथरस- 4 फरवरी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम द्वारा दाऊजी रोड मोहनपुर में आज हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया गया। हनुमान चालीसा पाठ भारी भक्ति भाव के साथ किया गया और कार्यकर्ताओं द्वारा जयघोष किए गए। इस अवसर पर जिला महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, कृष्णा राय गोरक्षा प्रमुख, डॉ. तेजप्रकाश, गौ सेवक गगन पंडित, विशाल कुलश्रेष्ठ, ललित कौशिक,आनंद गोस्वामी,श्याम सुंदर कौशिक, गौतम गोस्वामी, कुलदीप भारद्वाज, अभिषेक ठाकुर, आदित्य शर्मा, अभय कौशिक, दीपक शर्मा, यश शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।












